नेपाल के काठमांडू में लगे 6.1 तीव्रता के झटके, दिल्ली- एनसीआर तक हलचल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडू 22 अक्टूबर 2023। भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि रविवार सुबह नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र धाडिंग में था, जो राजधानी काठमांडू से लगभग 55 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। हालांकि, अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि 7 अक्टूबर को नेपाल में भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण किसी की मौत या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है। झटका बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी महसूस किए गए। नेपाल सरकार की आपदा-पश्चात आवश्यकताओं के आकलन (पीडीएनए) रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल दुनिया का 11वां सबसे अधिक भूकंप-प्रवण देश है।

दिल्ली में आया था 3.1 तीव्रता का भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद बताया जा रहा था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही धरती हिली, लोग बाहर की ओर भागे। बता दें कि इस साल जनवरी से अब तक कई बार भूकंप दर्ज किया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

इजरायल-हमास युद्ध: गाजा की मदद के लिए आगे आया भारत, फिलिस्तीन के लोगों को पहुंचाई राहत सामग्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2023। इजरायल हमास के बीच युद्ध जारी है, इस बीच भारत ने गाजा की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भारत ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए जरूरत मंद चीजें भेजी है। भारत ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए लगभग […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान