सुनील गावस्कर ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा गेम चेंजर, कहा वर्ल्ड कप में भी मचाएगा धमाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जून 2022। टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है जहां एक खिलाड़ी अपने दम पर मैच को पलटने का दम रखता है। इसी खिलाड़ी को हम गेम चेजर के नाम से भी जानते हैं। हर टीम को एक ऐसे ही खिलाड़ी की हमेशा तलाश रहती है। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बताया है कि भारत के लिए कौन सा खिलाड़ी सबसे बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है। स्टार स्पोर्ट्स से हाल ही में बात करते हुए लिटिल मास्टर ने सबसे बड़े गेम चेंजर के रूप में हार्दिक पांड्या का नाम लिया। हार्दिक के पास गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाने की क्षमता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी ने 7 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की है।

सुनील गावस्कर ने कहा “मेरे हिसाब से हार्दिक पांड्या टी20 क्रिकेट में भारत के लिए गेम चेंजर साबित होने वाले हैं। सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं वो भारत के लिए जितने भी मैच खेलेंगे उसमें उनकी भूमिका अहम रहने वाली है। हार्दिक पांड्या बेशक टीम के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आएं या फिर वो फर्स्ट और सेकेंड चेंज पर गेंदबाजी करने के लिए आएं वो भारतीय टीम के लिए मुख्य खिलाड़ी साबित होंगे। मैं उन्हें नई गेंद के साथ भी गेंदबाजी करते हुए देखना चाहता हूं।

हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से चोट से जूझ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच खेला था, मगर उस टूर्नामेंट में भी वह ज्यादा गेंदबाजी करते हुए दिखाई नहीं दिए थे। इस वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की। आईपीएल 2022 में उन्हें गुजरात टाइटंस ने अपना कप्तान नियुक्त किया था और उनकी अगुवाई में टीम डेब्यू सीजन में खिताब जीतने में कामयाब रही। आईपीएल के सीजन 15 में हार्दिक ने गेंद और बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन कर काफी प्रभावित किया था।

Leave a Reply

Next Post

थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, आज फिर 8500 से ज्यादा मामले आए सामने 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जून 2022। देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 8582 मामले दर्ज किए गए […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर