भारत ने जीता तीसरा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, सिंगापुर और यूएई के राजदूतों ने दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 मार्च 2025। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। यह फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला गया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर सिंगापुर और यूएई के राजदूतों ने बधाई दी। सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने भारत को जीत की बधाई देते हुए इसे शानदार मैच बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने की ढेरों बधाइयां! शानदार मैच और जबरदस्त प्रदर्शन!’
वहीं यूएई के भारत में राजदूत अब्दुलनासेर अलशाली ने भी भारत को बधाई दी और कहा कि यूएई भविष्य में ऐसे और मुकाबले आयोजित करने की उम्मीद करता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के लिए एक रोमांचक जीत- क्रिकेट का एक शानदार खेल और यूएई में आयोजित कई और खेलों के लिए एक अच्छी तरह से योग्य जीत। आने वाले समय में और भी शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

तीसरी बार चैंपियन बना भारत
इस जीत के साथ भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा की थी, 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी और अब 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया।  

खिताबी मुकाबले का हाल
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 251/7 रन बनाए। भारत की स्पिन गेंदबाजी ने कमाल दिखाया और न्यूजीलैंड की टीम बीच के ओवरों में संघर्ष करती नजर आई। भारत के लिए 252 रनों का लक्ष्य था। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी। रोहित ने 41 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 76 रन (83 गेंद, 7 चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए इसके बाद श्रेयर अय्यर (48) और अक्षर पटेल (29) ने महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। अंतिम ओवरों में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने संभलकर खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। रविंद्र जडेजा ने चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

Leave a Reply

Next Post

न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी, वापस मुंबई लौटा विमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 मार्च 2025। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान को हवा में ही मुंबई की तरफ मोड़ा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं