पहली बार शुरू हुआ हिंदी में रेडियो का प्रसारण, भारतीय दूतावास ने की कुवैती संचार मंत्रालय की तारीफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कुवैत सिटी 22 अप्रैल 2024। कुवैत में पहली बार हिंदी में रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ है। वहां मौजूद भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय दूतावास ने प्रत्येक रविवार को कुवैत रेडियो पर एफएम 93.3 और एएम 96.3 पर एक हिंदी कार्यक्रम शुरू करने के लिए कुवैती संचार मंत्रालय की सराहना की है। भारतीय दूतावास ने कहा कि कुवैत की तरफ से उठाया गया यह कदम दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय दूतावास ने कहा, कुवैत में पहली बार हिंदी रेडियो प्रसारण की शुरुआत! भारतीय दूतावास 21 अप्रैल 2024 से प्रत्येक रविवार (साढ़े आठ से नौ बजे) कुवैत रेडियो पर एफएम 93.3 और एएम 96.3 पर एक हिंदी कार्यक्रम शुरू करने के लिए कुवैती संचार मंत्रालय की सराहना करता है। यह कदम भारत-कुवैत के रिश्तो को और मजबूत करेगा।

कुवैत में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय
बता दें कि कुवैत में लगभग दस लाख भारतीय रहते हैं। इस लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत में भारतीयों को पसंदीदा समुदाय माना जाता है। यहां इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ, प्रबंधन सलाहकार, आर्किटेक्ट, तकनीशियन और नर्स जैसे पेशेवर के अलावा खुदरा व्यापारी और व्यवसायी भी रहते हैं।

लंबे समय से भारत, कुवैत का एक व्यापारिक भागीदार रहा है। 2021-2022 में दोनों देशों ने राजनायिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई थी। 17 अप्रैल को कुवैत में भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका ने कुवैत के उप प्रधानमंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल सबा से मुलाकात की थी। इस दौरान भारतीय राजदूत ने कुवैत द्वारा शुरू किए गए प्रवासी-अनुकूल उपायों की सराहना भी की थी। कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में नए नागरिकों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बना भारत, 2022 में करीब 66 हजार भारतीयों को मिली नागरिकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 22 अप्रैल 2024। अमेरिका की नवीनतम संसदीय रिपोर्ट के अनुसार 2022 में 65,960 भारतीय आधिकारिक तौर पर अमेरिका के नागरिक बन चुके हैं। इसी के साथ मैक्सिको के बाद भारत अब अमेरिका के लिए नए नागरिकों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बन चुका है। […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें