झारखंड में सियासी हलचल: दो-दो मुख्यमंत्रियों को पटखनी देगा झारखंड का दिग्गज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 15 अक्टूूबर 2022। झारखंड की सियासत में बहुत कुछ चल रहा है। दूर से स्थिति सामान्य लग रही हो, लेकिन भीतरघाने बहुत कुछ पक रहा है। अब इसके आसार भी नजर आने लगे हैं। खबर है कि झारखंड के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सरयू राय सीएम हेमंत सोरेन को झटका दे सकते हैं। इससे पहले भी उन्होंने भाजपा से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पटखनी दी थी। दरअसल, इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि सरयू राय वापस भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के कारण उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने रघुवर दास जैसे नेता को करारी शिकस्त दी थी और चुनाव में उन्हें हराकर सीएम सोरेन के साथ हो लिए थे। 

फिर से से बढ़ रही करीबी 
संघ परिवार की वैचारिक पृष्ठभूमि से आने वाले सरयू राय की करीबी फिर से संघ से बढ़ रही है। उन्हें लगातार संघ के कार्यक्रमों में देखा जा रहा है। जमशेदपुर में हुए विजयादशमी उत्सव में भी वे शामिल हुए थे। इसके अलावा पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बाबूलाल मंडारी जैसे नेताओं से भी उनकी लंबी चर्चा हुई थी। दो दिन पहले ही विंध्याचल में संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी उनकी मुलाकात हुई थी। 

सरयू राय चर्चाओं को कर रहे खारिज 
भाजपा व संघ से बढ़ती उनकी बढ़ती नजदीकी के बार चर्चाओं का बाजार गरम है। हालांकि, सरयू राय ऐसी किसी भी संभावना से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि संघ से उनका वैचारिक नाता रहा है, ऐसे में इन मुलाकातों को स्वभाविक तौर पर लेना चाहिए। उनका कहना है कि भाजपा के कई नेताओं से उनके पुराने संबंध है। मुलाकात के दौरान कई अन्य विषयों पर बातचीत होती है। वहीं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 

Leave a Reply

Next Post

लद्दाख में तनाव घटने की उम्मीद , 17वें दौर की वार्ता के लिए भारत-चीन में बनी सहमति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2022। भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में तनाव दूर करने के लिए शेष मुद्दों के समाधान के लिए वरिष्ठ कमांडरों की 17वें दौर की बैठक जल्दी से जल्दी आयोजित करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच परामर्श एवं […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ