लद्दाख में तनाव घटने की उम्मीद , 17वें दौर की वार्ता के लिए भारत-चीन में बनी सहमति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2022। भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में तनाव दूर करने के लिए शेष मुद्दों के समाधान के लिए वरिष्ठ कमांडरों की 17वें दौर की बैठक जल्दी से जल्दी आयोजित करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच परामर्श एवं समन्वय को लेकर बने समूह डब्ल्यूएमसीसी की शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि डब्ल्यूएमसीसी की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने किया था। चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और समुद्री विभाग के महानिदेशक ने चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर स्थिति की समीक्षा की।  मई 2022 में डब्ल्यूएमसीसी की बैठक के बाद के घटनाक्रम को याद करते हुए गोगरा-हाटस्प्रिंग से दोनों देशों द्वारा चरणबद्ध तरीके से सेनाओं की वापसी का स्वागत किया गया।

बैठक में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बाकी बचे मुद्दों के जल्द से जल्द समाधान किए जाने पर जोर दिया गया ताकि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध सामान्य अवस्था में लौट सकें। विदेश मंत्रालय ने यहां बताया कि बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) डॉ. शल्पिक अंबुले और चीनी पक्ष का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय में सीमा एवं महासागरीय विभाग के महानिदेशक होंग लियांग ने किया।

दोनों पक्षों ने एलएसी पर बाकी मुद्दों के शीघ्रातिशीघ्र समाधान के लिए कूटनीतिक एवं सैन्य स्तर पर बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई ताकि द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाया जा सके। इसी संदर्भ में दोनों पक्षों ने सीनियर कमांडर स्तर की 17वीं बैठक को भी जल्द से जल्द बुलाने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Next Post

37वें दिन 1000 किमी पूरी हुई भारत जोड़ो यात्रा, आज राहुल का बड़ा प्लान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2022। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है। करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के बल्लारी में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में राजस्थान के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक