अभिनेता एजाज खान की जमानत याचिका खारिज, ड्रग्स केस में हुए थे गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 जुलाई 2021। अभिनेता एजाज खान की जमानत याचिका को मुंबई की एक अदालत ने खारिज कर दिया है। उन्हें ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था।नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। ड्रग्स तस्कर शादाब बटाटा से पूछताछ के दौरान एजाज का नाम सामने आया था। पहले बटाटा की गिरफ्तारी हुई जिसके बाद जांच एजेंसी ने एजाज से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।

जांच एजेंसी ने चलाया था सर्च ऑपरेशन
एजाज खान को 31 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया था। एनसीबी ने एजाज को लेकर अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। हालांकि एजाज का कहना था कि उनके घर से केवल चार नींद की गोलियां मिली थीं। 

ड्रग्स मिलने के दावों से किया था इनकार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एजाज खान ने कहा, ‘मेरे घर से केवल चार नींद की गोलियां मिली थीं। मेरी पत्नी का गर्भपात हो गया था और वह इन गोलियों का इस्तेमाल डिप्रेशन से उबरने के लिए कर रही थीं।’

पहले भी हो चुके गिरफ्तार
बता दें कि एजाज टीवी और फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन 7 में हिस्सा लिया था। इससे पहले एजाज फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर गिरफ्तार हो चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीमित दायरे में पुरी जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकालने की अनुमति, पूरे ओडिशा में मंजूरी से इनकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 जुलाई 2021। कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के बढ़ते प्रकोप और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे ओडिशा में रथ यात्रा निकालने पर पाबंदी लगा दी है। कोर्ट ने सिर्फ पुरी में जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा निकालने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग