‘मध्यस्थता में न्याय की पहुंच को बेहतर बनाने की शक्ति’, मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अगस्त 2025। देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने गुरुवार को कहा कि मध्यस्थता में विवादों को मुकदमेबाजी में बदलने से रोककर न्याय की पहुंच को बेहतर करने की शक्ति है। मध्यस्थता पर छठे अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल समर स्कूल के उद्घाटन समारोह में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मध्यस्थता के उपयोग से पारंपरिक अदालतों पर बोझ कम होता है। उन्होंने कहा कि विवाद समाधान के तरीके के रूप में मध्यस्थता का उपयोग करने का सुसंगत दृष्टिकोण मुकदमेबाजी को कम कर सकता है।

मध्यस्थता जीवन कौशल भी है- सीजेआई
उन्होंने कहा कि मध्यस्थता न केवल एक व्यावसायिक कौशल है, बल्कि एक जीवन कौशल भी है, क्योंकि यह हमें धैर्यपूर्वक सुनना, सशक्त ढंग से संवाद करना और मतभेदों को रचनात्मक ढंग से सुलझाना सिखाता है। मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि भारतीय कानून और अदालतें लंबे समय से न्याय प्रदान करने के एक साधन के रूप में मध्यस्थता के महत्व को मानती रही हैं।

देश में मध्यस्थता को प्रोत्साहित करने की जरूरत- विकास सिंह
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि देश में मध्यस्थता को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता में बार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मध्यस्थता पर छठें अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन स्कूल का आयोजन 31 जुलाई से 11 अगस्त तक 12 दिनों के लिए निवारण की ओर से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन और सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र के सहयोग से आयोजित किया हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मालेगांव विस्फोट: 'मोहन भागवत को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था'; मामले की जांच कर रहे पूर्व ATS अफसर का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 अगस्त 2025। महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट की जांच करने वाले आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के एक पूर्व अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उन्हें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं