23 को यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन : बढ़ते अपराध के खिलाफ सीएम हाउस का करेंगे घेराव, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 21 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशाखोरी को लेकर युवा कांग्रेस रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा, नशा और अपराध को लेकर यूथ कांग्रेस 23 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करेंगे. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा।

ओझा ने कहा, 24 दिसंबर को बिलासपुर में नशे के खिलाफ हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा. यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा, 23 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत सभी प्रमुख नेता और प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे. गांधी मैदान में सुबह 11 बजे पहले सभा होगी, फिर सीएम हाउस घेराव करने निकलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

पीएम यूनुस के सलाहकार ने भारतीय राज्यों को बताया बांग्लादेश का हिस्सा, भारत ने कहा- "सोच समझकर बोलें..यह बर्दाश्त नहीं"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 दिसंबर 2024। भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के सलाहकार महफूज आलम द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाया है। महफूज आलम ने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि भारत को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'