IPL 2022: अजीत आगरकर बोले- रिकी पोंटिंग की वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग चाहते हैं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मार्च 2022। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन 26 मार्च से खेला जाना है। इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में दो बड़े नाम शामिल किए हैं। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। आगरकर का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस हेड कोच रिकी पोंटिंग की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ना चाहते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के साथ अपने पहले कुछ दिनों के बारे में बात करते हुए आगरकर ने कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स कैम्प में शामिल होना बहुत अच्छा अनुभव रहा है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। मैं देख सकता हूं कि डीसी मैनेजमेन्ट ने टीम के लिए अनुकूल माहौल बनाया है, जो फ्रेंचाइजी  की सफलता में साफ झलकता है। मेरे समेत कई नए चेहरे टीम में शामिल हुए हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस अनुकूल माहौल को बनाए रखें।’ आगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स के हैड कोच के साथ काम के बारे में बताया, ‘रिकी पोंटिंग की वजह से बहुत से लोग टीम के साथ काम करना चाहते हैं। मैं भाग्यशाली हूं, कि मुझे कई बार उनके साथ खेलने का मौका मिला। मैंने उनके साथ आईपीएल भी खेला है। मैं उन्हें लम्बे समय से जानता हूं। और मैं यह भी जानता हूं कि युवा खिलाड़ियों को रिकी के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है।’

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन पर परमाणु हमला करेगा रूस तो क्या होगी अमेरिका की प्रतिक्रिया? टाइगर टीम लेगी निर्णय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मार्च 2022। यदि रूस यूक्रेन में परमाणु हथियार का उपयोग करता है और इसके रेडियोधर्मी नतीजे नाटो देश को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में नाटो की प्रतिक्रिया शुरू हो जाएगी? यह उन कई पेचीदा सवालों में से एक है, जिनसे संयुक्त […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक