स्वच्छता ही सेवा अभियान 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

Indiareporter Live
शेयर करे

स्वभाव स्वच्छता ,संस्कार स्वछता की होगी थीम

कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा  दिए जरूरी निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 06 सितंबर 2024। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला प्रबंधन समिति की बैठक आज मंथन सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 14 सितंबर से शुरू होने वाले  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के विषय में चर्चा की गई। कलेक्टर अवनीश शरण ने अभियान की तैयारियों के विषय में निर्देश दिए। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान की थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वछता थीम के अनुरूप  अभियान को सफल बनाने व्यापक  तैयारियां की जाए और जन भागीदारी  सुनिश्चित की जाए। अमित कुमार ने कहा कि कैलेंडर तैयार कर गांवों में गतिविधियों का आयोजन किया जाए और स्वच्छता कैंप लगाए जाएं। बड़े धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाए जाने व स्वच्छता ही सेवा अभियान में समिति के सभी सदस्यों को आवश्यक सहयोग और व्यापक प्रचार प्रसार  किए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक  को जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान ने भी संबोधित कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, उपसंचालक कृषि पीडी हथेश्वर, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक, उपसंचालक पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू,  एनएसएस  समन्वयक  मनोज  सिन्हा, जिला मिशन प्रबंधक रामेंद्र गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री रामविचार नेताम ने विशेष स्कूल के बच्चों के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 06 सितम्बर 2024। कृषि तथा आदिम जाति एवं अजा विकास मंत्री राम विचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में जस्टिस तनखा मेमोरियल रोटरी स्कूल फार स्पेशल चिल्ड्रन में शिक्षक दिवस मनाया गया। श्री नेताम ने इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों कों शाल एवं श्रीफल […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर