गरीबों को भी एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने का प्रयास कर रही झारखंड सरकार: हेमंत सोरेन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 29 अप्रैल 2023। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य में “एयर एम्बुलेंस सेवा” की शुरुआत करते हुए कहा कि आज का दिन राज्य के लिए एक महत्त्वपूर्ण है क्योंकि राज्य के आम नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है, जो सिर्फ पैसे वालों को नहीं बल्कि गरीबों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। सोरेन ने यहां स्टेट हैंगर में इस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि आज जहां एक तरफ हम विकास के नए आयाम को छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कोरोना जैसी महामारी हमारे सामने आपदा के रूप में चुनौती बनकर आई है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने हमें आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने के महत्व के बारे में बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेवा का उपयोग सिर्फ पैसे वाले कर पाएंगे ऐसा नहीं है, हमारी सरकार आवश्यकतानुसार पैसे नहीं दे पाने वाले को भी एयर एंबुलेंस के माध्यम से ले जाने और स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Next Post

चुराचांदपुर में बदमाशों ने सरकारी इमारत में लगाई आग, आज से लागू है रात का कर्फ्यू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मणिपुर 29 अप्रैल 2023। मणिपुर के हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक सरकारी इमारत में आग लगा दी और जिले में शनिवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लोगों के एक समूह ने आधी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल