अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई, बोले- इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें

indiareporterlive
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 21 जून 2021। विश्व सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी ‘योग’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। वहीं, सुबह 6:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई देते हुए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि हमारे देश का हर नागरिक स्वस्थ रहे। आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग ही उम्मीद की एक किरण बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस उनका सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे, लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है। योग से प्रेम बढ़ा है। जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।

Leave a Reply

Next Post

माधुरी से मलाइका तक, योग ने बदली इन सेलेब्‍स की जिंदगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2021। हिंदुस्‍तान ने योग के रूप में दुनिया को स्‍वस्‍थ रहने का गुरु मंत्र दिया। लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के इस दौर में जब जिम पर ताला लगा हुआ है, यह योग ही है जिसने आम से लेकर खास तक को […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस