राहुल गांधी का तंज: राजनीति का धर्म निभाएं, धर्म के लिए न करें राजनीति, प्राण प्रतिष्ठा BJP-RSS का कार्यक्रम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 जनवरी 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, राजनीति में धर्म का निर्वाह करना चाहिए, धर्म के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए। देशहित में कांग्रेस सभी की सहभागिता से भाईचारे में विश्वास करती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह एक आस्तिक हैं, लेकिन वह अपने आस्तीन पर उसे दिखाना नहीं पसंद करते और यह मानते हैं कि धर्म का प्रयोग कभी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं किया जाना चाहिए। राहुल ने कहा कि वह हिंदुत्व में विश्वास करते हैं, लेकिन दिखावे में विश्वास नहीं करते। इससे पहले, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को नगालैंड पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम करार दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेताओं के लिए 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना इसलिए मुश्किल था, क्योंकि भाजपा और आरएसएस ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रित एक राजनीतिक कार्यक्रम में बदल दिया है। इसे लेकर चारों शंकराचार्यों ने भी कह दिया की यह धार्मिक आयोजन नहीं है। इसलिए वह नहीं जाएंगे। ऐसे में कैसे आप इसका हिस्सा हो सकते हैं, जो धर्मसम्मत है ही नहीं।

तीसरे दिन विश्वेमा से यात्रा की हुई शुरुआत
अपनी यात्रा के तीसरे दिन राहुल ने विश्वेमा से यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान पर श्रद्धांजलि दी। जहां से वह फुलबरी कोहिमा पहुंचे। यहां से उन्होंने सीक्रेट कॉलेज मैदान पहुंच कर मीडिया को संबोधित किया। यहां से यात्रा रेंगमा खेल मैदान पहुंची, जहां से वोखा में ही चुक टोंग तक का सफर तय करके यात्रा ने पड़ाव डाल दिया।

सीट बंटवारे पर बातचीत सार्थक
कांग्रेस नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा। गठबंधन के सभी घटक दल एक-दूसरे से सहयोग की मंशा जाहिर कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इंडिया ब्लॉक अपने आपसी छोटे-छोटे मुद्दों का समाधान निकालेगा और सभी मिलकर देश को भाजपा का विकल्प देंगे। राहुल ने कहा की सीट बंटवारे का मुद्दा इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ लगातार बैठकों के माध्यम से सुलझाया जा रहा है और यह काफी सार्थक और सकारात्मक तरीके से हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने कहा- 26 जनवरी को लेंगे निज्जर की हत्या का बदला, पंजाब सीएम भगवंत मान को जान से मारने की दी धमकी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 जनवरी 2024। खालिस्तानी संगठन के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गणतंत्र दिवस से पहले भारत को निज्जर हत्याकांड का बदला लेने की धमकी दी है । पन्नू के एक अन्य कथित वीडियो में, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिना सुरक्षा के गणतंत्र दिवस […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक