पहलगाम हमले पर पाक फिल्म इंडस्ट्री से आया पहला रिएक्शन, इस एक्ट्रेस ने जताया दुख; बोलीं- दर्द सिर्फ उनका नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 24 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 60 से अधिक लोग घायल हैं। इस हादसे पर आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक दुख जता रहे हैं और जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। वहीं लोगों में इस घटना को लेकर रोष भी है। इस बीच अब इस हादसे पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से पहला रिएक्शन सामने आया है। पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दुख जताया है।

‘दुख की सिर्फ एक ही भाषा होती है, हमें मानवता को चुनना चाहिए’
हानिया आमिर ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इस घटना से जुड़ी एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, “किसी भी जगह की त्रासदी हम सभी के लिए त्रासदी है। हाल की घटनाओं से प्रभावित निर्दोष लोगों के साथ मेरी संवेदना है। दर्द में, दुख में और उम्मीद में – हम एक हैं। जब निर्दोष लोगों की जान जाती है, तो दर्द सिर्फ उनका नहीं होता, यह हम सभी का होता है। चाहे हम कहीं से भी हों, दुख एक ही भाषा बोलता है। हमें हमेशा मानवता को चुनना चाहिए।” हानिया इस घटना पर दुख जताने वाली पहली पाकिस्तानी सेलिब्रिटी हैं।

बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने जताया दुख
पहलगाम में मंगलवार की देर शाम आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों और परिवारों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिससे पूरे भारत और उसके बाहर शोक और गुस्से की लहर दौड़ गई है। इस दर्दनाक घटना पर पूरे देश ने दुख व्यक्त किया है। बॉलीवुड के भी तमाम कलाकारों ने इस हादसे पर खेद प्रकट किया है और जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Leave a Reply

Next Post

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक जवान बलिदान; गोलीबारी जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 24 अप्रैल 2025। उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं