“युध्रा” का ट्रेलर रिलीज़ 

Indiareporter Live
शेयर करे

एक्सेल एंटरटेनमेंट की जबरदस्त एक्शन से भरपूर है सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल स्टारर यह फिल्म

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 30 अगस्त 2024। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आकर्षक पोस्टरों से प्रशंसकों को थ्रिल करने के बाद “युध्रा” के मच अवेटेड ट्रेलर को रिलीज कर दिया है! इस ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी को बहादुर युध्रा, मालविका मोहनन को आकर्षक निखत और राघव जुयाल को खतरनाक विलेन शफीक के रूप में पेश किया गया है। ये ट्रेलर एक रोमांचक एक्शन ड्रामा का वादा करता है, जिसमें स्टाइलिश एक्शन सीक्वेंस और ड्रामा है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन्स और एक दमदार कहानी दिखाई गई है, जो दर्शकों को बांधे रखने वाली है।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बोल्ड और नई भूमिका में काम किया है, जबकि मालविका मोहनन का प्रभावशाली प्रदर्शन फिल्म में गहराई लाता है। “मॉम” के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर रवि उदयवार इस फिल्म के जरिए एक नया और रोमांचक दृष्टिकोण लेकर आए हैं।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा को-फाउंडर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लगातार लक्ष्य, डॉन, फुकरे सीरीज, गली बॉय और हिट शो मिर्जापुर जैसी पॉपुलर फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। वे इंडियन सिनेमा में एक बड़े नाम हैं, जो अपनी अनोखी कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर खत्म', SCO समिट के लिए पीएम मोदी को मिले न्योते के बीच जयशंकर बोले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अगस्त 2024। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव से जुड़े मुद्दे पर बात की। पाकिस्तान के साथ बातचीत और उसके साथ रिश्ते पर विदेश मंत्री ने शुक्रवार को […]

You May Like

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं