मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पांच की मौत, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मंडी 27 अक्टूबर 2024। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चौहारघाटी में घटासणी-टिक्कन-बरोट मार्ग पर लचकेंडों बरधान के बीच दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्र समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे का शिकार हुए सभी लोग दुल्हन के साथ गए बरोट गांव में शादी समारोह से वापस अपने गांव धमच्चयाण लौट रहे थे। हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ बताया जा रहा है। हादसे से धमच्च्याण, बजोट, मुलंग गांव के पांच परिवार शोक में डूब गए। एकांत स्थान पर हुए हादसे में सभी घायलों ने रात को घटनास्थल से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं निकल पाए।

घायलों ने ठंड और चोटों के कारण तोड़ा दम
उहल नदी के समीप ठंड के कारण सभी घायलों ने खेतों में घास में लिपटते हुए दम तोड़ दिया। हादसे का पता रविवार सुबह चल सका। सड़क हादसे में ऑल्टो कार ढांक के लगभग 400 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में धमच्चयाण, बजौट और मुलंग गांव के पांच लोगों की मौत हो गई। सभी आपस में रिश्तेदार थे। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच टिक्कन पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार कर रहे हैं। सभी मृतकों का जोगिंदरनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, आतंकवाद के खिलाफ केंद्र से सहयोग की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू कश्मीर 27 अक्टूबर 2024। प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में राज्य का दर्जा देने में देरी के लिए भाजपा को आड़े हाथ लिया है। पार्टी ने जम्मू कश्मीर में यकायक बढ़े आतंकी हमलों पर चिंता जताते हुए आतंकवाद को हराने के लिए केंद्र सरकार […]

You May Like

कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस....|....स्कूली शिक्षा बदहाल सुविधाएं नहीं - कांग्रेस....|....श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल....|....समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत....|....मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान