मुख्यमंत्री सुपोषण अभियानः नारायणपुर जिले के 1258 बच्चे हुए कुपोषण से मुक्त : कुपोषण की दर में आई 12.22 प्रतिशत की गिरावट

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नारायणपुर 07 अक्टूबर, 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुपोषण मुक्ति की पहल पर छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर 2019 को शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का 1 वर्ष पूरा हुआ। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। नारायणपुर जिले के पूरे क्षेत्र में कुपोषण एवं एनीमिया को जड़ से समाप्त करने कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इस कार्यकम में जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। 

महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रविकांत धु्रवे ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभांरभ नारायणपुर जिले में 2 अक्टूबर 2019 को आंगनबाड़ी केन्द्र गोहड़ा (बेनूर)  से किया गया था। अभियान का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को कम करने एवं महिलाओं, किशोरी बालिकाओं में एनिमिया को कम करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में कुपोषण को कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। सभी हितग्राहियों को गर्म भोजन के पश्चात् प्रति मंगलवार औऱ शुक्रवार को अण्डा एवं मुंगफली चिक्की खिलाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा नियमित रूप से गृह भेंट करके व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच, कृमि नाशक दवा खिलाया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिलने वाली पूरक पोषण रेडी टू ईट को 6 दिन में खिलाने की समझाईश दिया गया। खान-पान में विशेष ध्यान दिया गया। जिसमें रोटी हरी सब्जी  तथा  मुनगा भाजी नियमित रूप से बच्चों को खिलाने की सलाह आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों के माता-पिता को दिया गया। जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में नारायणपुर जिले के 1258 बच्चे कुपोषण मुक्त हुए हैं तथा कुपोषण की दर में गिरावट आई। जिले में पहले कुपोषण की दर 31.70 प्रतिशत थी जिसमें 12.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

सुपोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण वाटिका तैयार कर उसमें लगाई गई सब्जी का उपयोग घर में करने को कहा गया। साथ में सभी प्रकार के स्थानीय साग भाजी एवं खाद्य पदार्थों को शमिल कर भोजन में विविधता कर खाते रहने की सलाह दी गई। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन कर हितग्राहियों को लाभांवित किये गए। आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा हितग्राहियों की नियमित रूप से टीकाकरण तथा वजन लिया गया। कोरोना काल में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कुपोषण दूर करने तथा कोरोना जागरूकता हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर सूखा राशन, रेडी टू ईट एवं चिक्की का वितरण किया गया तथा लोगों को कोरोना के प्रति भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Next Post

ग्रामीण विद्यार्थियों के मध्य नवाचारी शिक्षा का दीप जलाते हैं ‘दीपक प्रकाश' : शिक्षा में किये गये अभिनव प्रयासों को शासन द्वारा भी मिली सराहना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोण्डागांव 07 अक्टूबर 2020। किसी ने सहीं कहा है कि इस संसार में बच्चों के जन्मदाता का गौरव उसके माता-पिता को होता है, परन्तु इस संसार के अनुरूप जीने का ज्ञान एक गुरू ही दे सकता है। गुरू यानि जीवन में सर्वोच्चता पाने का पथ […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार