प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा 2 दशकों तक भारत-अमेरिका संबंधों को देगी संस्थागत स्वरूप: यूएस राजनियक रिचर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 14 जून 2023। भारतीय मूल के एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले हफ्ते होने वाली अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच अगले दो दशक के लिए सहयोग बढ़ाने और उसे संस्थागत स्वरूप देने को लेकर है। प्रबंधन और संसाधन संबंधी मामलों के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह यात्रा ‘बिल्कुल सही समय’ पर हो रही है। वर्मा अमेरिका के विदेश विभाग में अब तक के सर्वश्रेष्ठ पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। वह 54 वर्ष के हैं। वह भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवाएं देने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति भी हैं।

उन्होंने कहा, “यह यात्रा अभी कई कारणों से बहुत मायने रखती है, क्योंकि यह उन अगले दो दशकों के लिए हमारे सहयोग को बढ़ावा देने और संस्थागत बनाने के लिए है।” प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर 21 जून को वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे। अगले दिन 22 जून को उनके लिए एक भव्य स्वागत समारोह के अलावा राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन, प्रधानमंत्री अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। मोदी की यात्रा से पहले वर्मा ने याद किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कुछ साल पहले सीनेट की विदेशी संबंध मामलों की समिति के अध्यक्ष के रूप में कैसे तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रशासन में भारत-अमेरिका के बीच असैन्य परमाणु समझौते की जबरदस्त वकालत की थी।

वर्मा ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता बाइडन इस दौरान कांग्रेस के अपने डेमोक्रेट सहयोगियों को इस समझौते के पक्ष में मतदान करने के लिए मनाने में भी कामयाब रहे थे। उन्होंने बाइडन के साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करने की बात याद की और कहा कि इन कार्यक्रमों तत्कालीन सीनेटर (बाइडन) अक्सर अमेरिका-भारत संबंधों के महत्व को रेखांकित करते थे। वर्मा ने कहा, “आपको बाइडन का 2003 या 2004 का एक बयान मिलेगा, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारत और अमेरिका 2020 में सबसे करीबी दोस्त होंगे, तो विश्व एक अधिक सुरक्षित एवं समृद्ध स्थान बन जाएगा। उन्होंने 17 साल पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी। वह इस बारे में बिल्कुल सही भी साबित हुए।”  

Leave a Reply

Next Post

ईएएम जयशंकर ने फ्रांस, बांग्लादेश, ब्रिटेन के जी20 प्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में की बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी 14 जून 2023। वाराणसी में आयोजित जी20 विकास मंत्रियों के समूह की बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की और 200 से अधिक प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इससे इतर विदेश मंत्री जयशंकर ने फ्रांस, बांग्लादेश और ब्रिटेन के जी20 प्रतिनिधियों के साथ बंद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल