हरदोई में बड़ा हादसा… बरातियों से भरी बोलेरो और मिनी बस की टक्कर; चार महिलाओं समेत पांच की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरदोई 25 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर मल्लावां कोतवाली इलाके में बरातियों से भरी बोलेरो और मिनी बस की भिड़ंत हो गई। घटना में बोलेरो सवार चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बोलेरो सवार पांच लोग घायल भी हुए हैं। माधौगंज थाना इलाके के सेउढाई गांव निवासी दिग्विजय की शादी रविवार को थी। बरात कानपुर के शिवराजपुर गई थी। इसी बरात में माधौगंज थाना क्षेत्र के सेउढाई निवासी सीमा देवी (40) पत्नी दयाराम, प्रतिभा देवी (32) पत्नी रोहित, प्रतिभा (42) पत्नी छोटेलाल, रामलली (50) पत्नी अनिल कुमार, शुभम (28) पुत्र जसवंत, विमल (40) पुत्र मानसिंह, केशव (12) पुत्र रोहित, शौर्य (10) पुत्र दयाराम अजय (12) पुत्र पुष्पेंद्र, राम हर्ष (52) भी गए थे। 

सोमवार सुबह लगभग तीन बजे यह सभी लोग बोलेरो से वापस गांव आ रहे थे। बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर गौरी चौराहा के पास विपरीत दिशा से आ रही मिनी बस से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। घटना में सीमा देवी, प्रतिभा देवी, प्रतिभा, रामलली और शुभम की मौत हो गई जबकि विमला, केशव, शौर्य, अजय और राम हर्ष घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में हैवानियत: ढाई साल के मासूम को चेहरे पर मारी गोलियां, चाकू से गोदा; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 25 नवंबर 2024। हिंसाग्रस्त मणिपुर के जिरिबाम जिले में अपहरण किए छह लोगों को बड़ी नृशंसता से मारा गया था। उग्रवादियों में किस कदर हैवानियत भरी थी इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि ढाई साल के बच्चे को चेहरे […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर