कोहरे की मार से यात्री बेहाल: सरकार ने यात्रियों की सुविधा पर एयरलाइंस को दी चेतावनी, कहा- लापरवाही नहीं चलेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2025। देश के कई हिस्सों में घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द और देरी का शिकार हो रही हैं। हालात को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने साफ कहा है कि कोहरे और कम दृश्यता के कारण होने वाली परेशानी में यात्रियों की सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एयरलाइंस को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक कार्यालय ज्ञापन जारी कर कहा है कि कोहरे और कम दृश्यता के दौरान यात्रियों की सुविधा से जुड़े सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। मंत्रालय ने कहा कि उड़ानों की सही और समय पर जानकारी यात्रियों तक पहुंचे। लंबी देरी होने पर भोजन और जलपान की व्यवस्था की जाए। उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को दोबारा बुकिंग या पूरा रिफंड दिया जाए। समय पर चेक-इन करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग से रोका नहीं जाए।

घना कोहरा और उड़ानों पर असर
शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण हालात बेहद खराब रहे। कम से कम 177 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें घरेलू के साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं। इसके अलावा 500 से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं। उड़ानों के आगमन और प्रस्थान, दोनों पर असर पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, सुबह और शाम के समय स्थिति ज्यादा गंभीर रही।

यात्रियों के लिए खास इंतजाम
मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि कोहरे से प्रभावित समय में एयरपोर्ट पर पर्याप्त स्टाफ तैनात किया जाए। खासतौर पर हेल्पडेस्क पर यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त कर्मचारी मौजूद रहें। अगर किसी उड़ान को दूसरे एयरपोर्ट पर उतारना पड़ता है तो वहां यात्रियों के लिए खाने-पीने और आगे की यात्रा की व्यवस्था की जाए। कनेक्टिंग फ्लाइट, बैगेज और बिना अभिभावक के सफर कर रहे बच्चों की विशेष देखभाल के भी निर्देश दिए गए हैं।

एयरलाइंस की प्रतिक्रिया
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली से पुणे, रांची, बागडोगरा, इंदौर, पटना, गोवा, वाराणसी और जोधपुर सहित कई उड़ानें रद्द की गईं। इंडिगो ने कहा कि दिल्ली एनसीआर, अमृतसर, जबलपुर और जालंधर में कोहरे के कारण उड़ानों के समय में बदलाव हुआ है। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और दृश्यता के नियमों का पालन किया जा रहा है।

दिल्ली एयरपोर्ट की स्थिति
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा कि एयरपोर्ट पर कैट-3 परिस्थितियों में संचालन जारी है। कुछ उड़ानों में देरी जरूर हुई, लेकिन संचालन पूरी तरह बंद नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि मौसम विभाग के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए कुछ उड़ानें पहले ही रद्द कर दी गईं और यात्रियों को सूचना दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन को यात्रियों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

जापान का एक फैसला और भारत में टूट गए सोने के दाम, जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 दिसंबर 2025। जापान की अर्थव्यवस्था से जुड़े एक अहम फैसले ने वैश्विक सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद न्यूयॉर्क से लेकर नई दिल्ली तक सोने और चांदी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं