मंत्री डॉ.डहरिया ने किया पांच नए उचित मूल्य दुकानों का शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 30 जनवरी 2021। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखण्ड़ के नगरीय क्षेत्र में पांच नए शासकीय उचित मूल्य के दुकान संचालन के साथ नए भवन का लोकार्पण किया।  उन्हांने आरंग नगरीय क्षेत्र में ज्योत्सना महिला स्व सहायता समूह, उज्ज्वला महिला स्व सहायता समूह, गौरी शंकर महिला स्व सहायता समूह, जय चण्डी महिला स्व सहायता समूह, हिना महिला स्व सहायता समूह के अंतर्गत संचालित होने वाले शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का उद्घाटन किया।

मंत्री डॉ.डहरिया ने उचित मूल्य की दुकानों में राशनकार्डधारियों का राशन तौलकर दुकान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए उचित मूल्य की दुकानों का संचालन होने और नए भवन उपलब्ध होने से क्षेत्र के राशनकार्डधारियों को परेशानी नहीं होगी। उन्हें आसानी से राशन मिलेगा।

उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि कार्डधारियों को राशन उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इस बात का भी ख्याल अवश्य रखे। किसी तरह की शिकायत आने पर कार्यवाही भी की जा सकती है। इसलिए दुकान का संचालन बेहतर तरीके से किया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन तथा वार्ड के पार्षद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

शहीदों की याद में मंत्रालय कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 जनवरी 2021। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को आज मंत्रालय महानदी भवन में श्रद्धांजलि दी गई। कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने-अपने कक्ष में शहीदों को याद किया। प्रातः […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'