‘कांग्रेस अकेले मोदी सरकार का सामना नहीं कर सकती’, राहुल के करीबी नेता ने 2024 आम चुनाव को लेकर बताई हालत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 फरवरी 2023। कांग्रेस ने पहली बार माना है कि 2024 के आम चुनाव में पार्टी के लिए मोदी सरकार का अकेले सामना करना काफी मुश्किल होगा। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विपक्ष के एकजुट होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस अकेले लोकसभा चुनाव में इस सरकार से नहीं लड़ सकती। वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा के विरोध में पड़ने वाले वोटों को बिखरने से रोकने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता सबसे अहम मानक है। उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस भी विपक्षी एकता को लेकर चिंतित है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मौकों पर मौजूदा स्थिति को बयां किया है कि कांग्रेस अकेले इस सरकार का सामना नहीं कर सकती। कांग्रेस हर कीमत पर लड़ेगी। लेकिन हमें इस अलोकतांत्रिक, तानाशाही सरकार से लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत होगी।”

देश में अब आपातकाल जैसी स्थिति?
वेणुगोपाल ने आगे कहा, “सभी जानते हैं कि देश में अभी कैसी स्थिति है। मौजूदा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। देश में अघोषित आपतकाल जैसी स्थिति है। इस तानाशाही सरकार से लड़ना विपक्ष के लिए एक बड़ा काम है, खासकर कांग्रेस पार्टी के लिए।” उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा ने कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया है और हम जल्द ही मोदी सरकार के खिलाफ नीतियां और योजनाएं बनाएंगे, जिससे उसे उखाड़ फेंका जा सके।

राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर के दौरान कांग्रेस के 50 अंडर 50 मंत्र पर वेणुगोपाल ने आगे कहा, “हम बिल्कुल साफ कह चुके हैं कि पार्टी के पदाधिकारियों में 50 साल से नीचे के युवाओं का भी प्रतिनिधित्व होना चाहिए। हम इसे 15 दिन में ही नहीं कर सकते। हमारा विचार यही है कि पार्टी के 50 फीसदी पदाधिकारी 50 की उम्र से नीचे होने चाहिए।”

Leave a Reply

Next Post

पटना के जेठुली में दूसरे दिन भी उपद्रव; अंतिम संस्कार कर लौटते समय पुलिस पर पथराव, जवाब में फायरिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 20 फरवरी 2023। पुलिस सप्ताह का पहला दिन बिहार पुलिस के लिए मुसीबतों भरा रहा, जब रविवार के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी जमकर हंगामा हो रहा है। फायरिंग में दो लोगों की मौत और इस हत्याकांड के आरोपी का घर-कॉम्यनिटी हॉल आदि […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही