मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के ननसिया ग्राम के महिला स्व-सहायता समूह से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये किया संवाद

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी की गोधन न्याय योजना की छठी किश्त

रायगढ़ जिले के पशुपालकों को छठवीं किश्त में 81 लाख 90 हजार का हुआ भुगतान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़ 21 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना की छठवीं किश्त पशुपालकों के खाते में हस्तांतरित की। छठवीं किश्त के रूप में 01 से 15 अक्टूबर तक जिले के 16535 पशुपालकों से खरीदे गए 40950.79 क्विंटल के लिए 81 लाख 90 हजार का भुगतान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पशुपालकों के हित को ध्यान में रखते हुये प्रारंभ की गई योजना की छठवीं किश्त आज उन्हें देते हुये बड़ी प्रसन्नता हो रही है। इस योजना ने न केवल पशुपालकों बल्कि अन्य ग्रामवासियों को भी बड़े पैमाने पर रोजगार के सूत्र में बांधा है, जो कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की उन्नति के लिये एक मजबूत पहल साबित हो रही है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग से आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर भीम सिंह, एडीएम राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, उप संचालक कृषि एल.एम.भगत भी शामिल हुए।

रायगढ़ की महिला स्व-सहायता समूह का बढ़ाया हौसला

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ विकासखण्ड के ननसिया ग्राम में गौठान में वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर रही वैभव लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से बात की। उन्होंने समूह की महिलाओं से खरीदे गये गोबर की मात्रा और उससे तैयार वर्मी कम्पोस्ट के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह भी पूछा कि गोबर विक्रय की राशि प्राप्त हुई की नहीं, समूह की ओर से श्रीमती कीर्ति पटेल ने बताया कि गौठान में 1732 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है तथा गौठान के 20 वर्मी टांके में कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट की पहली खेप तैयार की जा चुकी है जिसकी पैकेजिंग भी हो चुकी है। इसके साथ ही समूह की महिलायें फिनाईल निर्माण तथा सब्जी उत्पादन, गोबर के दिये व गमले बनाने का कार्य भी करती है जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है।

उन्होंने ग्रामीणजनों को सीधे व त्वरित लाभ पहुंचाने वाले इस योजना के लिये धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समूह की महिलाओं को आगे बढिय़ा काम करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Next Post

राम वनगमन पर्यटन परिपथ: ’लोगो’ डिजाइन प्रतियोगिता 25 अक्टूबर तक डिजाइन मेल कर सकते हैं प्रतिभागी

शेयर करेविजेता प्रतिभागी को मिलेगा राशि 10 हजार रूपए का पुरस्कार और प्रमाण पत्र रायपुर 21 अक्टूबर 2020। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा राम वनगमन पर्यटन परिपथ के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट ’लोगो’ के चयन पर विजेता प्रतिभागी को 10 हजार रूपए पुरस्कार […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार