केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 5 नवम्बर 2020। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए बुधवार रात कोलकाता पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह यहां 2021 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के सांगठनिक कार्यों का जायजा लेने पहुंचे हैं। शाह के साथ यहां भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘अमित शाह जिंदाबाद’ और भारत माता की जय के नारे लगाए।

अमित शाह ने बुधवार की रात बूथ वाइस प्रसिडेंट मदन घोराई के परिवारवालों से मुलाकात की। मदन घोराई को पुलिस ने किडनैपिंग के आरोप में 26 सितंबर को ईस्ट मिदनापुर जिले के पताशपुर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई। बीजेपी ने मदन घोराई की मौत के बाद इसके लिए पुलिस टॉर्चर को कसूरवार ठहराया है। बीजेपी और टीएमसी के बीच इस कानूनी लड़ाई के चलते मदन घोराई की पिछले 18 दिनों से अस्पताल में लाश पड़ी हुई है। 

अमित शाह ने इससे पहले बंगाली में एक ट्वीट में कहा था, ”मैं दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहा हूं। यहां मैं भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई, राज्य के लोगों, मीडिया के मित्रों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से मिलने को लेकर आशान्वित हूं।” कोविड-19 महामारी के बाद से शाह की राज्य में पहली यात्रा है। वह इससे पहले एक मार्च को यहां आए थे।

Leave a Reply

Next Post

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में चीनी पटाखे की बिक्री एवं उनके उपयोग पर पूरी तरह बैन

शेयर करेशिवराज सरकार ने राज्य में चीनी और अन्य विदेशी पटाखों के भंडारण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह बैन पटाखों का भंडारण, वितरण, बिक्री या उपयोग किए जाने पर दो साल तक की सजा का प्रावधान इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 5 नवम्बर 2020। मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली से ठीक पहले […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'