प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर ,पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 30 अक्टूबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। कोरोनाकाल में ये मोदी का पहला गुजरात दौरा है। वे शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे प्लेन से अहमदाबाद पहुंचे। करीब 10.30 बजे गांधीनगर गए और दिवंगत केशुभाई पटेल के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई का हार्ट अटैक की वजह से गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था।

कनोडिया भाइयों को भी श्रद्धांजलि दी

केशुभाई को श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी नरेश कनोडिया-महेश कनोडिया को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। कनोडिया भाइयों का कुछ समय पहले निधन हो गया था। नरेश कनोडिया गुजराती एक्टर थे। उनके भाई महेश म्यूजिशियन थे, वे भाजपा सांसद भी रह चुके थे।

केवडिया में ट्यूरिज्म से जुड़े 17 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे

मोदी गांधीनगर से नर्मदा जिले के केवडिया के लिए रवाना हो गए। वहां स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क (जंगल सफारी) समेत 17 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट, एकता मॉल, चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क, यूनिटी ग्लो गार्डन, कैक्टस गार्डन, बोटिंग नेविगेशन चैनल, गोरा ब्रिज, गरुडेश्वर वियर, एकता नर्सरी, इको टूरिज्म, सरकारी कॉलोनी, बस टर्मिनस और होम स्टे प्रोजेक्ट शामिल हैं।

मोदी शनिवार को केवडिया में देश की पहली सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत करेंगे। गुजरात सरकार ने केंद्र के निर्देश पर सी-प्लेन प्रोजेक्ट शुरू किया है। मोदी सी-प्लेन से अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट से केवडिया डैम तक का सफर करेंगे। सी-प्लेन से 220 किमी का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा।

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे

प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे के दूसरे दिन यानि शनिवार को सरदार पटेल की जयंती भी है। इस मौके पर मोदी स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। वे एकता दिवस की परेड में भी मौजूद रहेंगे। इस परेड में गुजरात पुलिस, सेंट्रल रिजर्व आर्म्ड फोर्सेज, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस, CISF और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के जवान हिस्सा लेंगे।

मोदी के दौरे से पहले पुलिस के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी कैंपस के कर्मचारियों और यहां तैनात सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। इनमें से 21 जवानों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई।

Leave a Reply

Next Post

विवादों में घिरी अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का बदला गया नाम, फिल्म निर्माताओं ने लिया फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मीबॉम्ब के नाम को लेकर चल रहे जबरदस्त विवाद के बाद फिल्म के मेकर्स ने आखिरकार इस फिल्म का टाइटल बदल दिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले महीने रिलीज होने जा रही इस फिल्म का नाम अब लक्ष्मी रखा गया है. […]

You May Like

फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू