व‍िद्युत जामवाल ने किया नंद‍िता मेहतानी से सगाई का एलान, शेयर की ये रोमांटिक फोटो

Indiareporter Live
शेयर करे

नई दिल्ली 13 सितम्बर 2021। बॉलीवुड के ऐक्शन हीरो व‍िद्युत जामवाल ने फैशन ड‍िजाइनर नंदिता मेहतानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा कर दिया है। व‍िद्युत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नंदनी संग सगाई होने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो व‍िद्युत ने नंदिता से 1 स‍ितंबर को ही सगाई कर ली थी, लेकिन इसकी घोषणा उन्‍होंने अब की है। दरअसल पिछले दिनों विद्युत जामवाल की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिसपर पहली बार एक्टर का रिएक्शन आया है। विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर फैन्स को बताया है कि उन्होंने डिजाइन नंदिता मेहतानी से सगाई कर ली है। उन्होंने इंगेजमेंट की तारीख का जिक्र करते हुए रिंग की इमोजी को पोस्ट किया। अभिनेता ने नंदिता के साथ की दो तस्वीरों को शेयर भी की है। साथ ही 1 सितंबर, 2021 डेट का भी जिक्र किया है, जिस दिनों दोनों ने इंगेजमेंट की थी। वहीं नंदिता ने तस्‍वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में ल‍िखा है, ‘इसे और ज्‍यादा लटका कर नहीं रख सकती थी… मैंने हां कर दी।’ नंद‍िता और व‍िद्युत को इन तस्‍वीरों पर उनके दोस्‍तों और फैन्स की तरफ से खूब बधाइयां म‍िल रही हैं।

शेयर की रोमांटिक फोटो

बीते दिनों एक्टर की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वो नंदिता मेहतानी के साथ ताजमहल के सामने खड़े दिखाई दे रहे थे। उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इस फोटो में नंदिता के हाथ में रिंग देखने के बाद मीडिया और फैन्स ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। वहीं, नेहा धूपिया ने दोनों की फोटो शेयर कर उन्हें बधाई देते हुए इस खबर को कंफर्म किया थी। बहरहाल अब विद्युत की तरफ से भी इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

शराब ही नहीं ये खराब आदतें भी बनती हैं फैटी लीवर की वजह, हो जाएं सतर्क

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो यह समझते हैं कि शराब न पीने से वो कभी फैटी लीवर के शिकार नहीं हो सकते तो आप गलत हैं। जी हां आजकल तनाव और खान-पान की गलत आदतों की वजह से ज्यादातर लोग फैटी […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय