रीवा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, 2 ट्रकों में सीधी टक्कर, 4-5 लोग जिंदा जले

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रीवा 09 जून 2024। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार शाम को दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग में एक महिला और एक बच्चे समेत कम से कम चार लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रीवा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) साकेत पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब दोनों ट्रक अत्यधिक ज्वलनशील माल ले जा रहे थे तभी करीब 10 किलोमीटर दूर बाईपास पर टकरा गए। उन्होंने बताया कि जले हुए वाहनों से शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

मृतकों में एक ट्रक चालक और उसका सहायक के साथ-साथ एक स्थानीय महिला और उसका 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार टक्कर से पहले ब्रेक फेल होने पर एक चालक अपने वाहन से कूद गया था। डीआईजी ने कहा, ‘‘चालक को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।” अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। मृतकों की पहचान करने और उनकी उम्र का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर: जिरीबाम संदिग्ध उग्रवादियों ने एक पुलिस चौकी और कई घरों में लगाई आग; पुलिस अधीक्षक का तबादला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 09 जून 2024। मणिपुर सरकार ने शनिवार को जिरीबाम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ए. घनश्याम शर्मा को संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा जिले में दो पुलिस चौकियों पर आगजनी और हमले की खबरों के बाद स्थानांतरित कर दिया। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग