पूर्वी इंफाल में दो उग्रवादी गिरफ्तार; जिरिबाम के एक गांव में फिर भड़की हिंसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 19 अक्टूबर 2024। मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में दो उग्रवादियों क गिरफ्तार किया गया। दोनों की पहचान मुतुम इनाओ सिंह और ख्वायरकपम राजेन सिंह के तौर पर की गई है। उन्हें शुक्रवार को प्योरिरोम्बा खोंगनांगखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पर जबरन वसूली और नुकसानदेह गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के पास से दो दोपहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन और 7,600 रुपये नकद बरामद किए गए। 

जिरिबाम के एक गांव में उग्रवादियों का हमला
जिरिबाम जिले के एक गांव में उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने पांच बजे गांव पर हमला किया। उन्होंने गांव में बमबारी भी कीकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 

एकबार फिर हिंसा भड़कने के कारण गांव से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानो पर ले जाया जा रहा है। बता दें कि राज्य में पिछले डेढ़ साल से जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए मैतेई और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच राजधानी दिल्ली में बातचीत के कुछ दिनों बाद यह हिंसा हुई।

जिगिबाम के एक स्कूल में आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान नष्ट हो गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को ‘कलीमनगर पार्ट 2’ क्षेत्र में स्थित ‘ब्लूमिंग फ्लावर चिल्ड्रन फाउंडेशन स्कूल’ में आग लगी। हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है और आग पर भी काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा चुनाव में साथ लड़ेगा विपक्षी गठबंधन, 81 में 70 सीटों पर उतरेंगे कांग्रेस-JMM के उम्मीदवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 19 अक्टूबर 2024। झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि इंडिया ब्लॉक आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा और कांग्रेस और जेएमएम 81 में […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग