मेरठ में आज तीन बड़े नेता, अखिलेश-जयंत करेंगे संयुक्त प्रेस वार्ता, सीएम योगी घर-घर मांगेंगे वोट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ 28 जनवरी 2022। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे। दोनों नेता आज यानी शुक्रवार को मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। दोनों नेता करीब एक घंटा यहां रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर से लौटते समय यह प्रेसवार्ता रखी गई है। पहले दोनों नेताओं ने मुजफ्फरनगर को ही चुना था। लेकिन गुरुवार शाम को इसमें मेरठ को भी शामिल कर लिया गया। अखिलेश और जयंत वेस्ट यूपी को साधने की कोशिश करेंगे। भाईचारे का संदेश देंगे। भाजपा पर पलटवार करेंगे। दरअसल, वेस्ट यूपी में भाजपा नेता ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं, दोनों नेता उसी का जवाब देने की कोशिश में हैं। इससे पहले सात दिसंबर 2021 को दोनों नेता सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा में संयुक्त रैली की थी।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज मेरठ आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है। बताया गया कि अब सीएम योगी जिला अस्पताल नहीं, मेडिकल कॉलेज जाएंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। प्रत्याशी को जिताने के लिए मुख्यमंत्री भी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री का पहले कंकरखेड़ा आने का कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन रात में ही कंकरखेड़ा आने का कार्यक्रम फाइनल हुआ। इसके बाद वहां पर तैयारियां शुरू कर दी और गुब्बारों से सजाया जा रहा है। कंकरखेड़ा आंबेडकर रोड मंगल पूरी, रामनगर रोड पर आंबेडकर गेट से लेकर मार्शल पिच तक भगवा रंग के गुब्बारों से सजावट की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां पर शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय है, वह विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। वहीं कार्यक्रम शुरू ही पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा की व्यवस्था मैं जुट गई है। रात में जहां जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा और पैदल चलेंगे उन प्वाइंटों को भी चिन्हित कर पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान नया बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अंकित, कुलदीप सोम आदि उपस्थित रहे।

150 किलो फूल से होगी पुष्प वर्षा

महाराजा अग्रसेन की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे महाराजा अग्रसेन जी और माता लक्ष्मी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का कार्यक्रम रखा जा रहा है। महामंत्री अंकित गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पुष्प वर्षा भी की जाएगी, पुष्पवर्षा के  लिये 150 किलो फूल मंगाया गया है। अलग-अलग जगह पर पुष्प वर्षा की जाएगी। 

कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का प्लान भी तैयार कर लिया है। ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए कंकरखेड़ा थाना  पुलिस औ अधिकारियों ने करीब 85 प्वाइंट बनाए गए हैं। छोटे और बड़े प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। रात में एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ दौराला आशीष शर्मा ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना के दास्ता देखकर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब चुनाव: कांग्रेस तीसरी सूची में काट सकती है सात विधायकों का टिकट, पहले भी कई दिग्गजों पर चला चुकी है कैंची

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 28 जनवरी 2022। पंजाब कांग्रेस के लिए अपने विधानसभा प्रत्याशियों का एलान करना टेढ़ी खीर हो गया है। अब तक विभिन्न कारणों का हवाला देकर प्रत्याशियों की घोषणा में देरी करती आ रही पार्टी ने गत मंगलवार को जैसे ही अपनी दूसरी सूची जारी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं