‘लोकतंत्र पर हो रहा हमला, आम चुनाव होंगे निर्णायक’; लोकसभा के रण से पहले डी राजा का बड़ा बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस बीच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य के लिए बेहद खास है। आप सभी जानते हैं कि धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र पर सत्तारूढ़ दल लगातार हमला कर रहा है। इसलिए संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना अब जरूरी हो गया है। 

मोदी की गारंटी मात्र एक चुनावी नारा- डी राजा
‘मोदी की गारंटी’ नारे पर टिप्पणी करते हुए डी राजा ने कहा कि यह मात्र एक नारा है, जिसे सिर्फ चुनावी लाभ के लिए तैयार किया गया है, यह सिर्फ एक खोखली बयानबाजी है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सिर्फ चुनावों के लिए इस तरह के नारे का इस्तेमाल करती है।

कई क्षेत्रों में पीएम मोदी विफल रहे- डी राजा
मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए डी राजा ने कहा कि पीएम मोदी कई मामलों में विफल रहे हैं। नौकरियों, कालाधन वापस लाने और महंगाई से निपटने के अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे है। 2024 के चुनाव देश और उसके भविष्य के लिए बेहद खास है। पिछले 10 साल मोदी सरकार के बेहद खराब थे। चुनाव के दौरान पीएम ने कई दावे किए थे, लेकिन वे उन्हें पूरा करने में विफल रहे हैं। 

डी राजा बोले, संसद की गरिमा और ताकत हुई कमजोर
मोदी सरकार के दौरान लोकतंत्र खतरे में हैं। संसद की गरिमा और ताकत पूरी तरह से कमजोर होती जा रही है। जिसका ताजा उदाहरण बीते शीतकालीन सत्र के दौरान 140 से अधिक सासंदों को संसद की कार्यवाही से निलंबित करना था। 

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ सिंह ने किया एनडीए के 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा, बोले- पूरी दुनिया को मालूम है परिणाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 मार्च 2024। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगामी चुनाव में एनडीए सरकार के एकबार फिर सत्ता में आने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापस लौटेगी। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां