उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- कश्मीरी पंडितों की सभी समस्याओं का होगा हल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 21 मई 2022। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर घाटी में काम कर रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा चिंताओं सहित उन लोगों को पेश आ रही समस्याओं का हल किया जाएगा। अल्पसंख्यकों और कश्मीरी पंडितों सहित कश्मीर के हर निवासी को सुरक्षित रहने का अधिकार है और हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। उपराज्यपाल सिन्हा ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों को नहीं जाना चाहिए क्योंकि घाटी के स्थानीय निवासी भी चाहते हैं कि वे वहीं रहें। हम कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा सहित उनकी सभी चिंताओं का ध्यान रखेंगे।

मेरा उनसे अनुरोध है कि धैर्य रखें। कश्मीर के लोग भी चाहते हैं कि बहुधार्मिक संस्कृति और सद्भाव कायम रहे। जो भी समस्याएं मेरे संज्ञान में लाई गई हैं, हम उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे। कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या की विशेष जांच टीम (एसआईटी)जांच कर रही है। 

उन्होंने घाटी में सुरक्षा स्थिति खराब होने संबंधी नेशनल कांफ्रें स के नेता उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक प्रमुख महबूबा मुफ्ती के दावों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि मैं पहले और अब के आंकड़ों का जिक्र करना चाहूंगा।आप यहां से हैं और आप जानते हैं कि अब स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है। लेकिन दुर्भाग्य से हिंसा की एक घटना हर महीने हुआ करती है। हम इससे निपटने के लिए एक रणनीति बनाने पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ काम कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

460 करोड़ के घोटाले के मास्टरमाइंड की मौत, दिल्ली में चल रहा था टीबी का इलाज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुरुग्राम 21 मई 2022। किसी जमाने में ऐश की जिंदगी जीने वाले की मौत घुट-घुट कर होगी यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। साइबर सिटी में 11 साल पहले सिटी बैंक में 460 करोड़ के घोटाले के मास्टर माइंड शिवराज पुरी की […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग