पहलगाम आतंकी हमले के बाद साइबर अपराधियों के निशाने पर भारत; 10 लाख से अधिक ऑनलाइन हमले रिपोर्ट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 मई 2025। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को निशाना बनाकर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमलों को अंजाम देने की साजिश रची गई। महाराष्ट्र साइबर सेल ने ऐसे कई ऑनलाइन हमले दर्ज किए। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समेत कई देशों के हैकिंग समूहों ने भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले किए।

भारत पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राज्य पुलिस की साइबर अपराध जांच शाखा महाराष्ट्र साइबर ने पाया है कि 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद डिजिटल हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने बताया, ‘पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले हुए।’ 

पाकिस्तान-मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए हमले
उन्होंने बताया कि भारतीय वेबसाइट और पोर्टल को निशाना बनाकर किए गए ये हमले पाकिस्तान, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए थे। उन्होंने बताया कि हैकिंग करने वाले कई समूहों ने खुद को इस्लामिक गुट का बताया। 

साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के निर्देश
उन्होंने कहा कि यह साइबर जंग हो सकती है। महाराष्ट्र साइबर ने इनमें से कई हमलों को विफल कर दिया। नोडल कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों के लिए एक एडवाइजरी तैयार की है, जिसमें उन्हें अपने साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

केआईआईटी में एक और छात्रा की मौत से नेपाल सरकार चिंतित, कहा- भारत के साथ मिलकर करेंगे मामले की जांच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर/काठमांडू 02 मई 2025। भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) में एक और नेपाली छात्रा की मौत के बाद बवाल मच गया है। ढाई महीने में दूसरी छात्रा की मौत पर नेपाल सरकार ने भी चिंता जताई है। नेपाल सरकार ने छात्रा की मौत […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम