राजनांदगांव में बुलडोजर चलाकर 22 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, बनेगा खेल मैदान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 राजनांदगांव, 15 नवंबर 2026। राजनांदगांव जिला प्रशासन ने नंदई-बसंतपुर क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 22 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। राजस्व विभाग, नगर पालिका निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बसंतपुर स्थित कोढ़ीखाना क्षेत्र में लंबे समय से बने अवैध भवनों तथा अन्य ढांचों को बुलडोजर से ढहा दिया। प्रशासनिक जांच के दौरान शासकीय भूमि पर बड़े पैमाने पर अनधिकृत निर्माण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद यह प्रशासनिक कदम उठाया गया।

एसडीएम गौतम पाटिल के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने मौके पर अवैध संरचनाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर 22 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर शासन का अधिकार फिर से स्थापित किया। कोढ़ीखाना क्षेत्र में अनधिकृत रूप से बनी इमारतों को हटाने के लिए प्रशासन ने पहले गहन पड़ताल कराई थी। जांच में अवैध कब्जे का तथ्य सही मिलने के बाद पूरी भूमि को खाली कराया।

मुक्त कराई गई इस भूमि का उपयोग जनहित और शासकीय गतिविधियों के संचालन के लिए होगा। नगर पालिका निगम इस भूखंड के लिए विशेष योजना तैयार कर रहा है। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार यहां सुव्यवस्थित खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनहित से जुड़ी अन्य विकास परियोजनाओं को भी धरातल पर उतारने की तैयारी है।

Leave a Reply

Next Post

तीन लाख के कॉपर तार चोरी और एसईसीएल खदान में मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 15 नवंबर 2026। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस […]

You May Like

तीन लाख के कॉपर तार चोरी और एसईसीएल खदान में मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार....|....राजनांदगांव में बुलडोजर चलाकर 22 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, बनेगा खेल मैदान....|....नेताओं और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर 56 लाख की ठगी....|....आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं होंगी समाप्त....|....पुलिस में आरक्षक के 7,500 पदों पर भर्ती की तैयारी....|....शतरंज: मैग्नस कार्लसन 15 साल बाद गंवा सकते हैं नंबर 1 का ताज....|....शांति की कोशिशें तेज, मॉस्को और यूरोप के बीच सीधी बातचीत कराने में जुटा अमेरिका....|....पूर्व सीईओ जेन्सन हुआंग की चीनी महिला एलिस के साथ तस्वीरें वायरल....|....नितिन नबीन का धरमजयगढ़ दौरा सरकार की विफलता और भाजपा की गुटबाजी छिपाने का इवेंट - कांग्रेस....|....ओबीसी जनगणना से भाग रही है मोदी सरकार, फॉर्म के कॉलम 10 से ओबीसी का विकल्प गायब - कांग्रेस