तृतीय लिंग समुदाय से चयनित पुलिस आरक्षकों ने गृह मंत्री से की भेंट: जताया आभार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 12 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में तृतीय लिंग समुदाय से चयनित पुलिस आरक्षकों ने आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके रायपुर निवास कार्यालय में भेंट कर आरक्षक बनने पर उन्हें धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। गृह मंत्री ने तृतीय लिंग समुदाय के सभी आरक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि रायपुर रेंज पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में तृतीय लिंग समुदाय के 13 उम्मीदवारों का पुलिस आरक्षक पद पर चयन हुआ है और दो उम्मीदवार वेंटिंग लिस्ट में हैं। रायपुर जिले से 8, धमतरी से एक, राजनांदगांव से 2, बिलासपुर से एक, कोरबा से एक, अंबिकापुर से एक तृतीय लिंग के परीक्षार्थी का चयन पुलिस आरक्षक हेतु किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

आजादी का अमृत महोत्सव : भारत की उपलब्धियां पूरी दुनिया को रोशनी दिखाने वाली : पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 12 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में आजादी के 75वें साल के जश्न की शुरुआत की। जश्न के इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जाने […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान