चिनाब नदी पर भारत के प्रोजेक्ट्स से बौखलाया पाक, सिंधु जल समझौते की दिलाई याद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 25 अप्रैल 2022। पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा और चिनाब नदी पर रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए आधारशिला रखने पर आपत्ति जताई है। उसका दावा है कि यह सिंधु जल संधि का ‘प्रत्यक्ष उल्लंघन’ होगा। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को जम्मू-कश्मीर गए। यात्रा के दौरान मोदी ने रतले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी। किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर लगभग 5,300 करोड़ रुपये की लागत से 850 मेगावाट की परियोजना और उसी नदी पर 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना का निर्माण किया जाएगा।

चिनाब नदी पर परियोजनाओं के ऐलान से बौखलाए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने प्रधानमंत्री मोदी की कश्मीर यात्रा को घाटी में नकली सामान्य स्थिति दिखाने की एक और चाल बताया। विदेश कार्यालय ने रविवार रात एक बयान में कहा, ‘पांच अगस्त 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भारत द्वारा कश्मीर में वास्तविक अंतर्निहित मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के कई हताश प्रयासों को देखा है।’ पाकिस्तान ने कश्मीर में चिनाब नदी पर रतेल और क्वार पनबिजली परियोजनाओं (एचईपी) के निर्माण के लिए आधारशिला रखने की भी आलोचना की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के दफ्तर ने कहा, ‘भारत द्वारा डिजाइन रतेल पनबिजली संयंत्र के निर्माण पर पाकिस्तान को आपत्ति रही है। क्वार पनबिजली संयंत्र के लिए भारत ने अब तक पाकिस्तान के साथ जानकारी साझा करने के अपने संधि दायित्व को पूरा नहीं किया है।’ विदेश कार्यालय ने कहा, ‘पाकिस्तान भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा दो परियोजनाओं की आधारशिला रखने को 1960 की सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के सीधे उल्लंघन के रूप में देखता है।’ पाकिस्तान ने भारत से आईडब्ल्यूटी के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने और आईडब्ल्यूटी ढांचे के लिए हानिकारक कोई भी कदम उठाने से परहेज करने का आह्वान किया।

नेहरू और अयूब खान ने किए थे सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर

गौरतलब है कि विश्व बैंक की मध्यस्थता में 1960 की सिंधु जल संधि पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान द्वारा हस्ताक्षर किये गए थे। यह संधि दोनों देशों में बहने वाली सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी के उपयोग से संबंधित है।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022 MI vs LSG: रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा कहा- गैर जिम्मेदाराना बल्लेबाजी से हुई हार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अप्रैल 2022। वानखेड़े का मैदान भी मुंबई के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आ पाया और आइपीएल के 15वें सीजन में टीम को लखनऊ ने 8वीं हार थमा दी। मुंबई के सामने 169 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम केवल 132 रन ही […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस