मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने पीएम मोदी को दी आम चुनाव में जीत की बधाई, लिखा- साथ मिलकर काम करेंगे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

माले 05 जून 2024। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने 2024 के आम चुनाव में एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मालदीव के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि वह पीएम मोदी के साथ मिलकर काम करेंगे। भारत के आम चुनाव के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए गए, जिनमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने जीत हासिल की है। इस जीत को लेकर दुनियाभर के नेताओं से भारत और पीएम मोदी को बधाई दी जा रही है। 

मालदीव के राष्ट्रपति ने दी बधाई
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने लिखा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा और भाजपा नीत एनडीए को लगातार तीसरी बार आम चुनाव 2024 में जीत की बधाई। मैं दोनों देशों के साझा हितों, समृद्धि और स्थिरता के लिए साथ मिलकर काम करने की तरफ देख रहा हूं।’ गौरतलब है कि मालदीव और भारत के रिश्ते बीते दिनों तल्खी के दौर से गुजरे और मोहम्मद मुइज्जू को चीन समर्थक और भारत विरोधी नेता माना जाता है।

इटली की पीएम समेत दुनियाभर के नेताओं ने दी जीत की बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मेलोनी ने लिखा कि ‘नई चुनावी जीत और अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं। निश्चित है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करेंगे और दोनों देशों के लोगों को भलाई से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने लिखा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए को दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की बधाई। वो भारत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं, मैं उनके साथ मिलकर काम करने की तरफ देख रहा हूं, जिससे दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हो सकें। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे ने भी पीएम मोदी को बधाई दी और लिखा कि ‘भाजपा नीत एनडीए को जीत की बधाई। भारतीय लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में के प्रति अपना विश्वास दिखाया। सबसे करीबी पड़ोसी होने के नाते श्रीलंका, भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।’

Leave a Reply

Next Post

तेजस्वी बोले- जनता ने तानाशाही, झूठ, जुमलों और प्रपंच को दी करारी हार, कम मार्जिन से हारे कई सीट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 05 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ गया है। बिहार में महागठबंधन को नौ सीटें मिलीं। इसमें से राष्ट्रीय जनता दल को चार, भाकपा (माले) को दो और कांग्रेस तीन सीटों पर जीत मिली। महागठबंधन के नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम