भिंड: बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नहर में डूबने से 3 की मौत, मरने वालों में 2 बच्चे शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिंड 21 अप्रैल 2022। भिंड जिले में बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नौनेरा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट जाने से हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में तीन लोग घायल हैं। घायलों काो इलाज के लिए गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में डूबने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। कलेक्टर और एसपी ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि पवई थाना क्षेत्र के रिदौली गांव से एक बरात नागौर एंडोरी गांव जा रही थी, जिसमें कुछ बराती ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली जब नहर के किनारे से गुजर रही थी, उस समय ड्राइवर ने ट्रैक्टर को तेजी रफ्तार में लापरवाही से चलाया, जिसके चलते ट्रॉली नहर में पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें बैठे राम सिंह कुशवाह पुत्र आशाराम (उम्र 50 वर्ष) निवासी ग्राम रिदोली, अभिषेक पुत्र गंगा सिंह कुशवाह (उम्र 12 वर्ष) निवासी ग्राम रिदोली और शिवा पुत्र हरी सिंह कुशवाह (उम्र 9 वर्ष) निवासी घिलौआ भिण्ड की मौत हो गई। 
हादसे में तीन बरातियों राम शंकर पुत्र मुरली सिंह (उम्र 40) निवासी ग्राम रिदोली, रामचंद्र पुत्र पीकाराम कुशवाह (उम्र 60)  निवासी ग्राम परा, विनोद पुत्र गोपाल (उम्र 40) निवासी भिण्ड घायल हो गए। जिनका इलाज गोहद अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच पड़ताल में ड्राइवर के नशे में ट्रैक्टर चलाने की जानकारी मिली है। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और गमगीन माहौल में दूल्हा- दुल्हन के फेरे कराकर बरात विदा की गई। घटना से रिदौली गांव में मातम पसरा गया है।

Leave a Reply

Next Post

तेजी से पैर पसार रहा कोरोना: कल की तुलना में आज फिर बढ़े मामले, 56 लोगों की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अप्रैल 2022। देश में एक बार फिर से कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण की तेज रफ्तार ने देशभर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए