हमें बहुत गर्व है! ग्रैमी अवॉर्ड जीतने के बाद चंद्रिका टंडन को पीएम मोदी ने दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी और कहा कि यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति इतनी जुनूनी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। टंडन ने एल्बम “त्रिवेणी” के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता है। रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा आयोजित सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह का 67वां संस्करण रविवार को लॉस एंजिलिस में आयोजित किया गया। 

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई। एक उद्यमी, परोपकारी और निश्चित रूप से संगीत के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों पर हमें बहुत गर्व है। उन्होंने कहा, “यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति कितनी जुनूनी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। वह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात याद है।

Leave a Reply

Next Post

नितिन गडकरी का बड़ा बयान, पूरे देश में लगेगा एक जैसा टोल टैक्स

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2025। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को राहत देने के लिए एक समान टोल नीति पर काम कर रहा है। गडकरी ने यह भी कहा कि अब […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ