‘न्याय यात्रा में शामिल न होने के लिए लोगों को धमका रहे…’, राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 21 जनवरी 2024। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश के राजगढ़-होलोंगी इलाके से शुरू हुई। यह इलाका अरुणाचल प्रदेश और असम के बॉर्डर पर स्थित है। यहां से यात्रा फिर से असम में दाखिल होगी। इस बीच, राहुल ने असम सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को न्याय यात्रा में शामिल होने के खिलाफ धमकी दे रही है और यात्रा मार्गों पर कार्यक्रमों की अनुमति देने से भी इनकार कर रही है।

राहुल गांधी विश्वनाथ जिला मुख्यालय विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा धमकी दे रही है, लेकिन लोग उससे डरते नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।

हम लंबे भाषण…
उन्होंने कहा, ‘हम यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं। हम हर दिन सात-आठ घंटे यात्रा करते हैं, आपके मुद्दों को सुनते हैं और हमारा उद्देश्य इन मुद्दों को उठाना है। वे (सरकार) सोचते हैं कि वे लोगों को दबा सकते हैं। लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि यह राहुल गांधी की यात्रा नहीं है। यह लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को यात्रा में शामिल होने के खिलाफ धमकी दी जा रही है और इसके मार्गों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यहां तक कि राज्य में कांग्रेस के झंडे और बैनरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि न तो राहुल गांधी और न ही असम के लोग आपसे डरते हैं। आप जो चाहें कर सकते हैं। जब चुनाव होंगे, तो कांग्रेस भाजपा को बड़े अंतर से हरा देगी। राहुल गांधी ने शर्मा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।

बच्चे से भी डरना शुरू: सीएम सरमा
गौरतलब है, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने हाल ही में कहा था कि ‘राहुल गांधी पहले तो मुझसे डरता था, अब मेरे बच्चे से भी डरना शुरू कर दिया।’ जब इस पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि ‘वह खुद डरे हुए हैं क्योंकि सीएम भ्रष्ट हैं।

Leave a Reply

Next Post

‘एआई के युग में रचनात्मकता व्यक्ति को बनाएगी प्रासंगिक', राजनाथ सिंह ने एनसीसी कैडेटों को किया संबोधित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जनवरी 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रचनात्मकता, पारस्परिक कौशल, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और संवेदनशीलता ऐसे गुण हैं जो मशीनों और एआई के युग में किसी व्यक्ति को प्रासंगिक एवं रोजगारपरक बनाएंगे। उन्होंने कैडेटों को इन गुणों से परिपूर्ण करने और […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर