रतनपुर माघी मेला में लगी फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर

indiareporterlive
शेयर करे

ग्रामीणों को मिली छ.ग. शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 05 मार्च 2021। जिलेे के रतनपुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले माघी मेला में आज से जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छाया प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन प्रारंभ हुआ। मेले में आए ग्रामीणों ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शिविर में छ.ग. शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, बात हे अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के, संबल किसान गाईड लाईन सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया, जिसकी नागरिकों ने काफी सराहना की । शिविर में आए उपकार साहू, साहिल खान, कुलदीप साहू, अजय कुमार, श्रीमती कौशिल्या साहू एवं अन्य लोगों में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी शिविर में ली।

उल्लेखनीय है कि छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से छ.ग. शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

आगामी शिविर की तिथियां:-

06 मार्च को रतनपुर माघी मेला, 08 मार्च को बेलपान, 09 मार्च को ग्राम पंचायत बीजा, 10 मार्च को ग्राम पंचायत पटैता, 12 मार्च को ग्राम पंचायत बारीडीह, 13 मार्च को ग्राम पंचायत भैंसाझार, 15 मार्च को ग्राम पंचायत सेलर, 16 मार्च को ग्राम पंचायत पचपेड़ी, 17 मार्च को ग्राम पंचायत सागर, 18 मार्च को ग्राम पंचायत अमने, 19 मार्च को पौंसरी, 20 मार्च को झिंगटपुर, 22 मार्च को पंधी, 23 मार्च को हरदीकला, 24 मार्च को नगोई, 25 मार्च को लमेर, 26 मार्च को मस्तूरी एवं 31 मार्च को ग्राम पंचायत जुहली में लगने वाले हाॅट बाजार में छाया प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री रविन्द्र चौबे से सम्बद्ध विभागों की 7785 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे ध्वनित से पारित

शेयर करेकृषि विभाग के बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि किसानों को लाभ पहुंचाने लाख और मछली पालन को कृषि का दर्जा छत्तीसगढ़ में दो वर्षों में कृषि के क्षेत्र में रकबा और उत्पादन बढ़ा कोरोना काल में किसानों के खाते में 23555 करोड़ रूपए हस्तांतरित सभी प्राथमिक सहकारी समितियों […]

You May Like

'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस