उलटफेर: भाजपा में आज होगी एक और बड़े नेता की एंट्री, विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 मई 2021। देश के कई राज्यों में साल 2022 के दौरान विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। सूत्रों का दावा है कि बुधवार (16 जून) को भाजपा में एक और बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह भाजपा में एक बड़े नेता शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में हर किसी की नजर इस राजनीतिक गतिविधि पर टिक गई है। 

कुछ दिन पहले हुई थी जितिन प्रसाद की एंट्री

बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले दिग्गज नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया। दरअसल, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने यह कदम उठाया। माना जा रहा है कि ब्राह्मण समाज की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा ने जितिन को अपने पाले में खींचा है। 

इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि 2022 के दौरान कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और गुजरात शामिल हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश और पंजाब में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बसपा विधायकों की अखिलेश से मुलाकात पर मायावती का पलटवार, बोलीं- सपा का चाल, चरित्र और चेहरा दलित विरोधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 16 जून 2021। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बसपा विधायकों की मुलाकात पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि जगजाहिर तौर पर सपा का चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल