BJP में शामिल होने के बाद ‘नेताजी से आशीर्वाद’ लेने पहुंचीं अपर्णा यादव

Indiareporter Live
शेयर करे

लखनऊ 21 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. चुनाव से पहले भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़कर सपा का दामन थाम चुके हैं. वहीं सपा के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भी बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। बीजेपी ज्वाईन करने के बाद अपर्णा यादव कल देर शाम लखनऊ पहुंचीं. वह मुलायम सिंह से मिलीं और उनका आशीर्वाद लिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया’

वहीं अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था ‘मैं उन्‍हें (अपर्णा को) बधाई देना चाहता हूं. मैं खुश हूं कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा फैल रही है. मुझे विश्‍वास है कि हमारी विचारधारा वहां (बीजेपी में) पहुंचेगी और लोकत्रंत को फैलाएगी.’ हालांकि, सपा अध्‍यक्ष ने ये भी कहा था कि  नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने अपर्णा को समझाने का हरसंभव प्रयास किया। गौरतलब है कि अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं. बीजेपी में शामिल हुईं अर्पणा पहले भी कई बार भाजपा की योजनाओं की तारीफ कर चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में एक बयान में कहा था कि मैं हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित रही हूं. मैं हमेशा भाजपा की योजनाओं से बहुत प्रभावित रही हूं।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात: सोमनाथ मंदिर सर्किट हाउस का पीएम ने किया उद्घाटन, बोले- जिन प्रयासों से मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, वह हमारे लिए एक बड़ा संदेश

शेयर करेनई दिल्ली 21 जनवरी 2022। गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पास बने सर्किट हाउस का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भगवान सोमनाथ की आराधना में हमारे शास्त्रों में कहा कहा है- भक्तिप्रदानाय […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान