गुजरात: सोमनाथ मंदिर सर्किट हाउस का पीएम ने किया उद्घाटन, बोले- जिन प्रयासों से मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, वह हमारे लिए एक बड़ा संदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

नई दिल्ली 21 जनवरी 2022। गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पास बने सर्किट हाउस का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भगवान सोमनाथ की आराधना में हमारे शास्त्रों में कहा कहा है- भक्तिप्रदानाय कृतावतारं तं सोमनाथं शरणं प्रपद्ये। यानी, भगवान सोमनाथ की कृपा अवतीर्ण होती है, कृपा के भंडार खुल जाते हैं। जिन परिस्थितियों में सोमनाथ मंदिर को तबाह किया गया और फिर जिन परिस्थितियों में सरदार पटेल जी के प्रयासों से मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, वो दोनों ही हमारे लिए एक बड़ा संदेश हैं। पीएम ने कहा कि अलग अलग राज्यों से, देश और दुनिया के अलग अलग कोनों से सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने हर साल करीब करीब 1 करोड़ श्रद्धालु आते हैं। ये श्रद्धालु जब यहां से वापस जाते हैं, तो अपने साथ कईं नए अनुभव, कईं नए विचार और एक नई सोच लेकर जाते हैं।

पीएमओ कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सर्किट हाउस 30 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है। इस सर्किट हाउस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां वीआईपी व डीलक्स कमरे भी उपलब्ध हैं। वहीं कॉफ्रेंस व ऑडिटोरियम हॉल भी है। 

हर कमरे से दिखेगा समुद्र
इस सर्किट हाउस को इस तरह से बनाया गया है कि इसके हर कमरे को सी फेसिंग रखा गया है। यानी सभी कमरों से समुद्र दिखता है। पीएमओ कार्यालय की ओर से बताया गया कि सोमनाथ मंदिर के आसपास कोई सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में यह सर्किट हाउस सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगा। 

Leave a Reply

Next Post

कंटेस्टेंट की कहानी सुन रोए मिथुन चक्रवर्ती, बोले- मेरा बेटा ऐसा बोले मैं तो ऐसे ही मर जाऊंगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 जनवरी 2022। ‘हुनरबाज: देश की शान’ में एक ऐसा कंटेस्टेंट आया, जिसके टैलंट ने मिथुन चक्रवर्ती को भी उठकर सलाम करने के लिए मजबूर कर दिया। साथ ही उसकी कहानी ने उन्हें रुला भी दिया। मिथुन दा के साथ-साथ परिणीति चोपड़ा और भारती […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश