कर्नाटक चुनाव : आज लग सकती है भाजपा प्रत्याशियों के नाम पर मुहर, जेपी नड्डा के घर हुई बैठक में नामों पर मंत्रणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा रविवार को अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। इससे पहले, शनिवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई शामिल हुए।

सूत्रों ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के अन्य नेता भी मौजूद थे। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों की एक सूची भी लगभग तैयार कर ली गई है। रविवार को होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जा सकती है।

बैठक से पहले बोम्मई ने पत्रकारों से कहा था कि सभी सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

Leave a Reply

Next Post

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ करेंगे एक दिन का अनशन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 09 अप्रैल 2023। राजस्थान में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और सचित पायलट के बीच की खींचतान खत्म होती नहीं दिख रही है. अब सचिन पायलट ने एक बार फिर से अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिन के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं