चार धाम यात्रा 2023: केदारनाथ धाम में जमकर हो रही बर्फबारी, श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन रोकी गई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अप्रैल 2023। गढ़वाल हिमालय की ऊंची पहाड़ियों खासतौर पर केदारनाथ में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब रहने तथा बर्फबारी होने के कारण वहां के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण का काम रविवार को रोक दिया गया। केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 अप्रैल को खुल रहे हैं। गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) एवं चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सिंह कविरियाल ने कहा कि खराब मौसम एवं भारी बर्फबारी को देखते हुए केदारनाथ धाम के लिए ऋषिकेश एवं हरिद्वार में श्रद्धालुओं का पंजीकरण 23 अपैल को केवल एक दिन के लिए रोका गया है।

उन्होंने बताया कि सरकार केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण को लेकर आने वाले दिनों में खराब मौसम एवं बर्फबारी की सतत समीक्षा करेगी और उसी के हिसाब से आगे यात्रियों तथा यात्रा के हित में समुचित निर्णय करेगी। गढ़वाल हिमालय की ऊंची पहाड़ियों विशेष रूप से केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी का सिलसिला चल रहा है जिसके कारण वहां न केवल तापमान काफी नीचे आ गया है बल्कि पैदल रास्तों पर बार-बार जमने वाली बर्फ को साफ करने में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसी परिस्थितियों मे केदारनाथ धाम की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए काफी जोखिम भरी हो सकती है। हांलांकि, अन्य धामों–बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण का काम चल रहा है।

बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शनिवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर खोले जा चुके हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सभी धामों में दर्शनार्थियों की दैनिक सीमा तय किए जाने के निर्णय को वापस ले लिया था लेकिन उन्होंने साफ किया था कि चारधाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं का पंजीकरण जरूरी है। चारधाम यात्रा के लिए अभी तक देश-विदेश से 16 लाख से अधिक लोग अपने पंजीकरण करवा चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

रूस, चीन के रक्षा मंत्रियों के भारत में एससीओ बैठक में हिस्सा लेने की संभावना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अप्रैल 2023। चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु के भारत में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक