एशियाई खेलों में भाग लेने जा रहे खिलाड़ी पदकों का रिकॉर्ड बनाकर लौटेंगे: अनुराग ठाकुर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 सितम्बर 2023। एशियाई खेलों में भाग लेने जा रहे अब तक के सबसे बड़े भारतीय दल को शुभकामना देते हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी खिलाड़ी को दबाव नहीं लेना है और 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है जिससे सफलता खुद-ब-खुद मिलेगी। भारत के 634 खिलाड़ी 23 सितंबर से हांगझोउ में शुरू होने वाले एशियाई खेलों में 38 खेलों में चुनौती पेश करेंगे। ठाकुर ने भारतीय दल की आधिकारिक समारोह पोशाक और खेलने की किट का अनावण करते हुए कहा, ‘‘सभी का मानना है कि भारत इस बार एशियाई खेलों में 100 से अधिक पदक जीतेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि खिलाड़ियों पर कोई दबाव नहीं होना चाहिए।

उनका मंत्र है कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तो सफलता खुद-ब-खुद मिलेगी। दबाव शब्द ही प्रधानमंत्री मोदी ने हटा दिया है।” हमारा अब तक का सबसे बड़ा दल एशियाई खेलों में जा रहा है और मुझे यकीन है कि ये खिलाड़ी पदकों का रिकॉर्ड बनाकर लौटेंगे। मैं हर भारतवासी से इनकी हौसलाअफजाई की अपील करता हूं। ये भारत के खिलाड़ी हैं, भारत के लिए खेलेंगे और 140 करोड़ भारतीय इनके साथ हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया और पुरुष टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश आधिकारिक समारोह पोशाक पहनकर मीडिया के सामने पेश हुए। महिलाओं के लिए खाकी रंग की साड़ी और पुरुषों के लिए बंदगला जैकेट के साथ खाकी कुर्ता नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने तैयार किया है। आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कहा, ‘‘इस भारतीय दल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की क्षमता है। हमने पूरी कोशिश की है कि खिलाड़ियों की तैयारी पुख्ता हो और उनका पूरा ध्यान रखा जाए। ” भारत ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 16 स्वर्ण सहित 70 पदक जीते थे।  

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश भर के 75 शिक्षकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 सितम्बर 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है इसीको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मजबूत और जीवंत शिक्षा प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया है। मुर्मु ने मंगलवार को यहां महान […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक