टी20 विश्व कप 2024 का पहला बड़ा उलटफेर, अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपरओवर में हराया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

डलास 07 जून 2024। टी20 विश्व कप के 11वें मैच में पाकिस्तान का सामना मेजबान अमेरिका से था। ग्रुप-ए का यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया। अमेरिका की टीम ने लगातार दूसरा मैच जीता। उन्होंने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया।अमेरिका ने टी20 विश्व कप 2024 का पहला बड़ा उलटफेर कर दिया है। उन्होंने ग्रुप-ए के मैच में 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को सुपरओवर में हरा दिया है। यह मुकाबला टेक्सास के डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेला गया। दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा।  

अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। पाकिस्तान का यह टी20 विश्व कप 2024 में पहला मैच था और उसी में उन्हें अपने से कहीं कमजोर अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ अमेरिका की टीम ग्रुप-ए में दो जीत और चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, भारत एक मैच के बाद दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान का अगला मैच नौ जून को भारत से है। वहीं, अमेरिका की टीम अब 12 जून को भारत से भिड़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

तेज रफ्तार एसयूपी ने सामने से आ रहे ऑटो को मारी टक्कर, दो बजुर्ग समेत तीन की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुल्तानपुर 07 जून 2024। सुल्तानपुर जिले के लंभुआ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ – वाराणसी फोरलेन पर डकाही मोड़ के पास शुक्रवार सुबह वाराणसी से लखनऊ जा रही एसयूवी ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार दो बुजुर्ग समेत […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग