‘अब हमारे पास तैरता हुआ F-35…’, अमेरिकी लड़ाकू विमान का जिक्र कर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अगस्त 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान में दो नए युद्धपोत आईएनएस उदयगिरी और आईएनएस हिमगिरी को नौसेना में कमीशन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने नौसेना को बधाई दी और कहा, आपने देश में बना हुआ एप-35 जैसा युद्धपोत लॉन्च किया है। एक देश के पास उड़ने वाला एफ-35 है और आपने तैरने वाला एफ-35 बना दिया है, वो भी पूरी तरह से भारत में बना हुआ। राजनाथ सिंह अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान की ओर इशारा कर रहे थे, जो अपनी तेज रफ्तार और छिपकर हमला करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इन जहाजों में जो हथियार और सेंसर लगे हैं, वो इन्हें हमारे समुद्र का अजेय रक्षक बनाते हैं। 

उन्होंने कहा, ये दोनों युद्धपोत पूरी तरह भारत में बनाए गए हैं। इनमें लगे हथियार और सेंसर इन्हें समुद्र में ऐसा रक्षक बनाते हैं, जिसे कोई नहीं हरा सकता। मुझे बताया गया है कि इनमें कई आधुनिक तकनीकों को भी जोड़ा गया है। इन जहाजों में लंबी दूरी तक हमला करने वाले हथियार, ध्वनि से तेज चलने वाली मिसाइलें, रॉकेट लॉन्चर, टॉरपीडो लॉन्चर, युद्ध के दौरान काम आने वाले कंप्यूटर सिस्टम और फायर कंट्रोल सिस्टम जैसे कई जरूरी और आधुनिक सिस्टम लगे हुए हैं। 

आईएनएश उदयगिरी प्रोजेक्ट 17ए का दूसरा युद्धपोत है, जिसे मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने बनाया है। आईएनएस हिमगिरी प्रोजेक्ट 17ए का पहला जहाज है, जिसमें कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने बनाया है। ये दोनों जहाज पुराने डिजाइन से कई गुना बेहतर हैं। इन दोनों नए जहाजों के नाम पहले के आईएनएस उदयगिरी (एफ35) और आईएनएस हिमगिरी (एफ34) पर रखे गए हैं, जो 30 साल से ज्यादा समय तक सेवा दे चुके थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।  राजनाथ सिंह ने नए जमाने की तकनीक को अपनाने पर जोर दिया और कहा कि हमें हथियारों के जखीरे को आधुनिक बनाना होगा और सेना को भविष्य के लिए तैयार रखना होगा। उन्होंने कहा, आज के समय में पुरानी सोच काम नहीं आएगी। हमें पहले से ही नए खतरों का अंदाजा लगाकर नए समाधान निकालते रहना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने रक्षा क्षेत्र में शोध एवं विकास (आरएंडडी) को प्राथमिकता दी है। 

उन्होंने आगे कहा, जंग का तरीका लगातार बदल रहा है, इसलिए जरूरी है कि हम खुद को अपडेट रखें और ऐसे नए तरीकों पर विचार करें, जिनके बारे में अभी किसी ने नहीं सोचा हो।  राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत पूरी तरह से अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है और किसी भी हालात में तुरंत और पूरी ताकत से जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, इन दोनों युद्धपोतों को शामिल करने के बाद भारतीय नौसेना और भी ज्यादा ताकतवर हो गई है और अब यह असली ‘ब्लू वॉटर नेवी’ बन गई है।

Leave a Reply

Next Post

'काजिकी' तूफान ने मचाई तबाही: वियतनाम-थाईलैंड में आफत की बारिश; बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, आठ की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हनोई/बैंकॉक 27 अगस्त 2025। उष्णकटिबंधीय तूफान काजिकी (Kajiki)के आने के बाद से दक्षिण-पूर्व एशिया खास तौर पर वियतनाम और थाईलैंड में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इतना ही नहीं बारिश के कारण वियतनाम और थाईलैंड के कई हिस्सों में […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर