उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर : छह लोगों की मौत, जगह-जगह हादसों में कई लोग घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ/ शाहजहांपुर 05 मई 2022। पश्चिमी यूपी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार शाम अचानक मौसम बदला। आंधी के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई, ओले भी गिरे। इस दौरान अलग-अलग हादसों में छह लोगों की जान चली गई। मेरठ में बुधवार को दोपहर बाद आई बारिश और आंधी ने जिले की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। हस्तिनापुर क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूटकर रोड पर गिर गए। शाम साढ़े छह बजे शहर में आंधी के साथ बारिश हुई। बागपत में तेज बारिश हुई। बालैनी क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। गांव खट्टा प्रहलादपुर में एक मकान पर बिजली गिर गई। इसमें गांव के पुष्पा (40) पत्नी बिट्टू की मौत हो गई। पूजा पत्नी पवन और परी (8) पुत्री पप्पू झुलस गईं। मवीखुर्द गांव में खेत से लौट रहे अक्षित (18) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून, मेरठ-करनाल हाईवे और शहर में सर्कुलर रोड पर पेड़ गिर गए, जिसके चलते यातायात परिवर्तन करना पड़ा। बुढ़ाना में एक मकान पर बिजली गिर गई और उसकी चपेट में आकर शिफा (8) बेहोश हो गई। हाथरस जिले के सहपऊ में दीवार के नीचे दबने से एक युवक गिरीश कुमार यादव (30) की मौत हो गई और दो अन्य स्थानों पर टिनशेड गिरने से पांच लोग घायल हो गए।

शाहजहांपुर के अली अकबरपुर गांव में आंधी से सीमेंट का खंभा गिर गया। इससे श्रीदेवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई।  संभल में बिजली गिरने से हाफिज असद (28) की जान चली गई। कासगंज में पटियाली के गांव खदुईया में आंधी में टूटकर गिरी पेड़ की डाल से दबकर अजय (11) की मौत हो गई। एटा, मैनपुरी, मथुरा और फिरोजाबाद में आंधी-बारिश हुई व ओले भी गिरे। वहीं, आगरा में भी आंधी ने नुकसान किया।

Leave a Reply

Next Post

लखीमपुर कांड : राकेश टिकैत बोले- पीड़ितों को मिलना चाहिए न्याय, आज खीरी में होगी मोर्चा की अहम बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुजफ्फरनगर 05 मई 2022। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को न्याय देने की पहल करनी चाहिए। घायलों को मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के लिए संघर्ष करेगा। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं